शनिवार, 3 जनवरी 2015

नव वर्ष 2015 की हार्दिक बधाई “प्यारे देशवासियों दूषित पर्यावरण से धरती व् जीवन पर खतरा मंडरा रहा है”

आओ नववर्ष पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु कुछ संकल्प लें:-
  1. पालिथीन का इस्तमाल कम से कम करेंगे व् इस्तमाल की गई पालिथीन को एकत्र कर वापस दुकानदार को सौंपेंगे|
  2. अपने पालतु जानवरों को आवारा नहीं छोड़ेंगे व् अपने पालतु जानवरों को घर में ही सौच करवाएंगे |
  3. खाना बनाने के बाद बचा हुवा खाना व् फल शब्जी के छिल्के आदि अपने आसपास बनी दूध की डेरी के गाय/बछड़ों को खिलाकर उनकी सेवा करेंगे |
  4. अपने घर, गली, गाँव, शहर में न गंदगी करेंगे न किसी को करने देंगे |
  5. अपने व् अपने प्रियजनों के जन्मदिवस, शादी, शादी की शालगिरह आदि पर हर वर्ष कम से कम 5 फलदार वृक्ष लगायेंगे |
  6. धरती पर अनावश्यक कंक्रीट के जंगल नहीं उगने देंगे |
  7. बेटी-बहुओं को अच्छी शिक्षा व् सम्मान देंगे |
  8. यातायात नियमों का पालन करेंगे, हमेशा हैलमेट पहनकर, शीट बैल्ट बांधकर, धीमी गति से अपनी दिशा में वाहन चलायेंगे |
  9. नदी-नौलों में किसी भी प्रकार की पूजा सामग्री नहीं डालगें और नदी-नौलों को स्वच्छ रखेंगे |
  10. भ्रष्टाचार मुक्त विश्व के लिए न कभी रिश्वत लेंगे और न रिश्वत देंगे |
भार्गव चन्दोला (सामाजिक कार्यकर्त्ता)
1, राजराजेश्वरी विहार, वार्ड न. 14, लोअर नथनपुर, देहरादून-248005,
संपर्क: 9411155139
WITH THE HELP OF ONE SHARE, HUNDRED PEOPLE ARE AWARE

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें