मंगलवार, 29 अक्टूबर 2013

दीवाली यानि गरीब का दिवाला, प्रकृति का प्रदुषण से नाश व् पूंजीपतियों को गरीब को लूटने का अवसर

दीवाली यानि गरीब का दिवाला, प्रकृति का प्रदुषण से नाश व् पूंजीपतियों को गरीब को लूटने का अवसर

क्या आपने कभी सोचा है दीवाली के अवसर पर करोड़ों लीटर तेल, अरबों यूनिट बिजली की खपत, करोड़ों प्लास्टिक की लड़ियाँ, खिलौने, पटाखे, मिठाइयाँ आदि में खर्च होने वाले संसाधन से प्रकृति का कितना बड़ा नुकशान होता है ? 

        चंद उधोगपतियों द्वारा अपने उत्पादन को बेचने के लिए आये दिन नयें नयें स्वांग रच कर गरीब को लूटने की साजिश रची जाती है गरीब उनके लिए आदमी नहीं ग्राहक है जिसका उनको केवल शोषण करना है | क्या हमने कभी सोचा है हमारी जेबों से जो पैसा जाता है वो आखिर जा कहाँ रहा है ? 
        मित्रों पृथ्वी में मौजूद संसाधनों की एक निश्चित सीमा है और एक न एक दिन उनको ख़तम होना है मगर यदि हम नियम से उपभोग करें तो वो काफी लम्बे समय तक चलेंगे जिस प्रकार घड़े में भरे हुवे पानी को हम प्यास लगने पर ही पीते हैं तो वो सुबह भरकर शाम तक चल जाता है मगर यदि हम उस घड़े को एक ही बार में उलट दें और छतिग्रस्त कर दें तो वो दुबारा हमारे किसी काम नहीं आता है ठीक उसी प्रकार प्राकृतिक संसाधन भी हैं जिन्हें हमें नियम से उपभोग करना चाहिए| 
       दिनोंदिन बढ़ने वाली महंगाई के पीछे भी ये एक बहुत बड़ा कारण है त्योहारों में अनावश्यक उपभोग करने से आपूर्ति प्रभावित होती है जिस कारण महंगाई बढ़ती है | अब तैय आपको करना है उत्सव मनाकर प्रकृति का नाश मारना है या साधारण जीवन ब्यतीत करके सुरक्षित उपभोग करना है |  


बुधवार, 23 अक्टूबर 2013

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पूर्व-न्यायाधीश होने के बावजूद लोकायुक्त का मौजूदा स्वरूप तैयार न करके सर्वोच्च न्यायपालिका की कर रहे हैं अवमानना|

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पूर्व-न्यायाधीश होने के बावजूद लोकायुक्त का मौजूदा स्वरूप तैयार न करके सर्वोच्च न्यायपालिका की कर रहे हैं अवमानना|
कांग्रेस की बहुगुणा सरकार लोकतंत्र का गला घोटकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए रच रही है साजिश?

3 सितम्बर 2013 को महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बावजूद उत्तराखंड के लोकायुक्त को दो माह बीतने के बाद भी लोकायुक्त के अधिकार नहीं दिए हैं | उन्होंने कहा उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम 2011 धारा 1 की उपधारा 2 में प्रावधान है कि यह अधिनियम राज्यपाल की मंजूरी मिलने के 180 दिनों में लागू हो जाएगा। वहीँ धारा 4(1) में प्रावधान है कि इस अधिनियम के प्रारम्भ के तुरंत बाद राज्य सरकार एक अधिसूचना जारी कर लोकायुक्त संस्था का गठन करेगी जो सरकार के प्रशासनिक, वित्तीय और कामकाजी नियंत्रण से स्वतंत्र रहते हुए कार्य करेगी। प्रदेश की लोकशाही ने महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दो माह पूर्व हस्ताक्षर होने के बावजूद फ़ाइल को दबा के रखा जो कि उत्तराखंड सरकार और लोकशाही की पोल खोलता है अब जब इसका खुलाशा हो चुका है तो प्रदेश की बहुगुणा सरकार उत्तराखंड के लोकायुक्त को मौजूदा कानून के अधिकार न सौंप कर बिल के मौजूदा स्वरूप को ही सिरे से नकार रही है और कांग्रेस की केंद्र सरकार द्वारा जनभावनाओं के विरुद्ध बनाये गए जोकपाल बिल को लागू करने की बात कर रही है|     
     उत्तराखंड में 3 सितम्बर, 2013 को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित लोकायुक्त बिल ही लागू माना जायेगा और यदि प्रदेश सरकार लोकायुक्त का मौजूदा स्वरूप के अधिकार उत्तराखंड के लोकायुक्त को नहीं देती है तो प्रदेश सरकार को पुन: विधानसभा सत्र बुलाना पड़ेगा और पूर्ण बहुमत से मौजूदा लोकायुक्त बिल को नकारना पड़ेगा और जोकपाल बिल को पूर्ण बहुमत से पारित करवाना पड़ेगा और पुन: महामहिम को भेजना होगा| जिस तरह प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार के नेता, मंत्री व् मुख्यमंत्री मौजूदा लोकायुक्त बिल के स्वरूप को नकार रहे हैं उससे तो यही लगता है कि इन लोगों ने किसी विधि विशेषज्ञ की राय नहीं ली और माननीय मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा खुलकर लोकतंत्र की धजियाँ उड़ा रहे हैं |
     कांग्रेस की विजय बहुगुणा सरकार भूल गयी है कि मौजूदा लोकायुक्त कानून के अधिकार लोकायुक्त को न देकर वो जनता के साथ कितना बढ़ा छलावा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है जिसका जवाब कांग्रेस पार्टी को जनता आने वाले आम चुनाव में देगी|

गुरुवार, 17 अक्टूबर 2013

सुनकर अच्छा लगा किसी भारतीय ने भी अंग्रेजों को लूटा 30 खरब रूपए का सोना महल में दफ़न....

सुनकर अच्छा लगा किसी भारतीय ने भी अंग्रेजों को लूटा, डोंडीयाखेड़ा (उन्नाव) के राजा रामबख्स सिंह ने मरने से पहले अंग्रेजों से भारत से लूटे हुवे सोने को लूट कर दफ़न कर दिया ऐसा दावा किया जा रहा है, जिसमें लगभग 1000 टन (1 हज़ार टन) सोना आज भी वहां दफ़न होने का दावा साधू शोभन सरकार ने किया है | अगर एएसआई को सफलता मिलती है तो भारत के खजाने में 30 खरब रुपये का सोना जमा हो जाएगा | फिर से भ्रष्टाचारी नेताओं और लोकसेवकों की मौज के खुलेंगे द्वार |

10 Gram Sona = Rs. 30,000/- (तीस हज़ार)
100 Gram Sona = Rs. 3,00,000/-(तीन लाख) 
1 Kg. Sona = Rs. 30,00,000/-(तीस लाख)
10 Kg. Sona = Rs. 3,00,00,000/-(तीन करोड़)
100 Kg. Sona = Rs. 30,00,00,000/-(तीस करोड़)
1 tan = 1000 Kg. Sona = Rs. 3,00,00,00,000/-(तीन अरब)
10 tan = 10,000 Kg. Sona = Rs. 30,00,00,00,000/-(तीस अरब)
100 Tan = 1,00,000/- Kg. Sona = 3,00,00,00,00,000/-(तीन खरब)
1000 Tan = 10,00,000/- Kg. Sona = 30,00,00,00,00,000/-(तीस खरब रुपये )|

भारत सरकार के खजान्ची से मेरा निवेदन है सबसे पहले विदेशी कर्जा चुकता कर दो... 
बाकी जनता में बाँट दो वो अपना विकास खुद ही कर लेंगे | तुम्हारे पास रहेगा तो बेचारी जनता फिर ठगी जाती रहेगी|

फोटो पहचान पत्र (Voter ID Card) ऑनलाइन भी बना सकते हैं|


प्यारे देशवासियों उत्तराखंड में पंचायत चुनाव दिसम्बर में होने हैं जिसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है साथ ही लोकसभा के आम चुनाव भी 2014 मे होने हैं आप का यदि वोटर कार्ड नहीं बना है तो आप वोट नहीं कर पायेंगे यदि आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है तो शीघ्र अपना फोटो पहचान पत्र (Voter ID Card) बनवा लें आप इसके लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं | मित्रों आप लोगों की जागरूकता ही सही प्रतियासी का चुनाव कर उसे जीत दिलायेगी।


आपका एक एक वोट कीमती है।

जागो मतदाता जागो .... पढ़े-लिखे समाज के वोट न देने के कारण ही भ्रष्ट लोग पंचायत,छेत्र पंचायत,जिलापंचायत,विधायक विधानसभा,लोकसभा पहुँचते हैं और फिर जनता के धन को ठिकाने लगाते हैं|

जागो मतदाता जागो अब हमारी बारी



सोमवार, 14 अक्टूबर 2013

******* दिल से दिमाग तक - महापुरुष रावण *******

******* दिल से दिमाग तक - महापुरुष रावण *******

जंगल के रखवाले रावण को रक्षक से राक्षस बना डाला, 
वाह रे चाटुकार आडम्बरी लेखकों, तुमने ये क्या ग़जब कर डाला ?
बहन पर प्राण घातक हमला और दो-दो भाईयों की हत्या के बाद, 
रावण ने सीता को उठाया था, सबक सिखाने राम को, 
रावण करता था स्त्री का सम्मान, इसलिए सम्मान पूर्वक रखा रावण ने सीता को, 
उसी महापुरुष रावण को खलनायक (राक्षस) और राम को भगवान् बना डाला|
वाह रे चाटुकार आडम्बरी लेखकों, तुमने ये क्या ग़जब कर डाला ?